IPL 2026: अभिषेक और किशन के तूफान में उड़ी राजस्थान, हैदराबाद ने 5 विकेट से दर्ज की एतिहासिक जीत

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

हैदराबाद ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया है। IPL 2026 में यह हैदराबाद की लगातार चौथी जीत है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की यह SRH के हाथों लगातार छठी हार है। जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की 103 रनों की शतकीय पारी की बदौलत RR की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 228 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने 229 रन बनाकर आईपीएल में अपना दूसरा सबसे बड़ा रन चेज किया। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने महज 55 गेंदों में 132 रनों की पार्टनरशिप कर मैच का रुख ही पलट कर रख दिया। इसी साझेदारी के दम पर हैदराबाद ने जीत अपने नाम की।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज (26 अप्रैल, रविवार) डबल हेडर का दिन है। चार टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले आज खेले जाने हैं। आज आईपीएल 2026 का पहला मैच दोपहर में खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होना है। आईपीएल 2026 के सुपर संडे में शाम को लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा।