उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
एडमिट कार्ड
जिसमें भौतिक शास्त्र (Physics) एवं नागरिक शास्त्र (Civics) विषय के एडमिट कार्ड जारी होंगे। तकनीकी त्रुटि के चलते 24 अप्रैल 2026 को जारी किए गए एडमिट कार्ड दोषपूर्ण (गलत) पाए गए हैं। संशोधित एडमिट कार्ड 29 अप्रैल 2026 से दोबारा जारी किए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले (24 अप्रैल को) एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए थे, वे उन्हें नष्ट कर दें। सभी संबंधित अभ्यर्थी 29 अप्रैल से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना नया और अपडेटेड एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करना सुनिश्चित करें।
उत्तराखंड: UKPSC अपडेट: प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के दोबारा जारी होंगे एडमिट कार्ड