नैनीताल: “कड़क एक्शन मोड में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी.”, महिला सुरक्षा से लेकर पुलिस व्यवहार तक — अब हर लापरवाही पर सीधा एक्शन

नैनीताल: महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए नैनीताल पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई की है।


पुलिस की कार्यवाही


मिली जानकारी के अनुसार लालकुआं क्षेत्र में एक महिला और बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले में एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने त्वरित एक्शन लेते हुए महिला की तहरीर के आधार पर FIR पंजीकृत किया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें ग्राम प्रधान रमेश जोशी द्वारा एक महिला और बच्चीयो को बेरहमी से लात-घूंसों से पीटते हुए देखा गया। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सामने आते ही एसएसपी नैनीताल ने इसका तत्काल संज्ञान लिया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने लालकुआं पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही  सख्त निर्देश दिए।

पुलिस के बढ़ते दबाव को देख और मामले को भटकाने के लिए आरोपी प्रधान खुद एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठ गया था, ताकि पुलिस पर दबाव बनाया जा सके। परंतु, एसएसपी के स्पष्ट निर्देशों के बाद पुलिस ने बिना किसी दबाव के आरोपी रमेश जोशी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।


नैनीताल पुलिस का कड़ा संदेश


“देवभूमि में महिलाओं और बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कोई भी कानून को हाथ में लेगा या महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाएगा, उसके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी रसूखदार पद पर क्यों न हो।” नैनीताल पुलिस आम जनमानस, विशेषकर महिलाओं से अपील करती है कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ निडर होकर पुलिस से संपर्क करें।