अल्मोड़ा: पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 36 चालान और किए इतने वाहन सीज, यातायात नियमों पर बरती सख्ती




   

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को मुख्यालय स्तर पर संचालित “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। 


पुलिस की कार्यवाही


उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 02.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी की मौजूदगी में एसएसआई बिशन लाल, उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट, महिला उपनिरीक्षक हेमा कार्की एवं कोतवाली रानीखेत पुलिस टीम द्वारा कस्बा रानीखेत में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, त्रुटिपूर्ण दस्तावेज एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं रैश ड्राइविंग एवं नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन करने पर 07 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने हेतु सख्त हिदायत भी दी गई।