अल्मोड़ा: राइंका कमलेश्वर में आयोजित हुई आध्यात्मिक कार्यशाला,  छात्रों ने पंचतत्व और ब्रह्मांडीय ऊर्जा के सीखें रहस्य




अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर में बुधवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक विशेष आध्यात्मिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कार्यशाला का आयोजन


इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान से हटकर व्यक्तित्व निर्माण, आध्यात्मिक जागृति और जीवन जीने की कला के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए। ‘बी फिटनेस क्लब एजेंसी’ के सौजन्य से आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य केंद्र पंचतत्व और ब्रह्मांडीय ऊर्जा रहा। विशेषज्ञों ने छात्रों को बताया कि हमारा शरीर किन पांच तत्वों से बना है और कैसे हम ब्रह्मांड से जुड़कर अपनी मानसिक और शारीरिक शक्ति को बढ़ा सकते हैं।

वक्ताओं ने बताया कि आध्यात्मिकता केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वयं को जानने और बेहतर इंसान बनने का मार्ग है।


रहें उपस्थित


​कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्या संगीता पंत के साथ गिरीश चन्द्र ऐड़ी, रेणुका जोशी, सवित जनौटी, गणेश जोशी, प्रीतिका भटनागर, डॉ. चन्द्र प्रकाश बिष्ट, प्रेमा कैड़ा, शर्मिला, निर्मला लोहुमी, मनोज कुमार पाठक, विशाखा रानी, दीपशिखा बिष्ट, मनोज जोशी, गोविंदी देवी, ममता पालनी और माया भाकुनी सहित समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।