मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ 3600 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज 7 मई को राज्य के पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ 3600 से 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। 8 मई को पहाड़ी क्षेत्रों में बहुत हल्की बारिश की संभावना है, जबकि राज्य के अधिकांश अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 9 और 10 मई को भी केवल कुछ ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, शेष क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।