12 मई: तेलुगु हनुमान जन्मोत्सव आज, जब पहली बार भगवान राम से मिले थे हनुमान, 41 दिनों तक चलता है उत्सव

आज 12 मई 2026 है। आज तेलुगु हनुमान जन्मोत्सव है। तेलुगु हनुमान जन्मोत्सव 2026 में आज यानी 12 मई (मंगलवार) को ज्येष्ठ कृष्ण दशमी तिथि पर मनाई जाएगी। तेलुगु भाषी क्षेत्रों में, भक्त चैत्र पूर्णिमा (या चैत्र माह के बाद) से शुरू होकर 41 दिनों तक ‘हनुमान दीक्षा’ का पालन करते हैं। वे विशेष माला पहनते हैं और 12 मई को इसका समापन करते हैं। यह 2 अप्रैल 2026 से शुरू हुई और 12 मई 2026 को समाप्त होगी।

यह रहेगा शुभ मुहूर्त

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि 11 मई 2026 को दोपहर 3.24 पर शुरू होगी और अगले दिन 12 मई 2026 को दोपहर 2.52 पर समाप्त होगी। तुलुगु हनुमान जयंती की दीक्षा प्रारंभ 2 अप्रैल को हुई थी और 41 दिन के बाद 12 मई को इसका समापन होगा।

हनुमान जी के नाम

आंध्र, तेलंगाना और तेलुगु क्षेत्र में हनुमान जी का जन्मदिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। दक्षिण भारत में, इस दिन को उस अवसर के रूप में भी मनाया जाता है जब भगवान हनुमान पहली बार भगवान राम से मिले थे। यह दिन विशेष रूप से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। दक्षिण भारत में उन्हें कई अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। अंजनाद्रि में वे ‘मारुति’, अर्थात् पवन देव के पुत्र, माने जाते हैं। कन्नड़-भाषी क्षेत्रों में वे ‘हनुमन्था’ और ‘आंजनेय’ कहलाते हैं, जबकि तेलुगू-भाषी उन्हें ‘हनुमंतुडु’ और ‘आंजनेयुडु’ कहते हैं। तमिल परंपरा में वे ‘आंजनेयार’ के नाम से प्रसिद्ध हैं।