अल्मोड़ा: रंगों में झलकी ममता की मूरत, स्प्रिंग डेल्स के बच्चों ने रंगों से बयां की भावनाएं, माँ को समर्पित की पेंटिंग्स

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान स्प्रिंग डेल्स स्कूल में आज शनिवार को दृश्य कला संकाय के तत्वावधान में एक दिवसीय भव्य कला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


प्रतियोगिता का आयोजन


इस मौके पर आगामी ‘मदर्स डे’ (मातृ दिवस) को समर्पित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी तूलिका और रंगों के माध्यम से माँ के प्रति अपनी भावनाओं को कैनवास पर जीवंत किया।‌ दृश्य कला संकाय के तरुण शर्मा के कुशल निर्देशन में आयोजित इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को निखारना था। कार्यक्रम के सफल संचालन में छात्र स्वयंसेवकों वीरेंद्र जोशी, रीतम धामी, अमन लटवाल, गौरव पांडे और पवन सामंत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


​प्रतियोगिता के यह रहें परिणाम


• ​प्रथम स्थान: भाविका चंद्रा

• ​द्वितीय स्थान: निहारिका पंचोली

• ​तृतीय स्थान: कोमल भाकुनी

• ​सांत्वना पुरस्कार: प्रियांशी बिष्ट


बताई अनूठी पहल


विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योत्स्ना सोहनलाल ने दृश्य कला विभाग की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा को उचित मंच प्राप्त होता है।‌ एकेडमिक हेड विपुल कार्की ने कला को भविष्य में एक सशक्त करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, चित्रकला शिक्षिका नेहा पंत ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें कला के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।