जरूरी खबर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 22वें संस्करण की घोषणा कर दी है।
आवेदन शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परीक्षा 06 सितंबर 2026 (रविवार) को देश भर के 132 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) है। परीक्षा 06 सितंबर 2026 (उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने पर परीक्षा 05 सितंबर को भी आयोजित हो सकती है) परीक्षा के परिणाम की घोषणा अक्टूबर 2026 के अंत तक (संभावित) है।
देखें वेबसाइट
इच्छुक उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in या cbse.gov.in के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार CTET यूनिट, सीबीएसई, द्वारका, नई दिल्ली से संपर्क कर सकते हैं या फोन नंबर +91-11-24050477 पर कॉल कर सकते हैं।
जरूरी अपडेट: CTET सितंबर 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, सितंबर में होगी परीक्षा