उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से स्टेनोग्राफर और व्यक्तिगत सहायक पदों के लिए टंकण एवं आशुलिपि परीक्षा की घोषित हुई तिथि

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्टेनोग्राफर और व्यक्तिगत सहायक के विभिन्न रिक्त पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर अगले चरण की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

देखें जानकारी

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, सफल अभ्यर्थियों के लिए चौथे चरण की टंकण (Typing) और आशुलिपि परीक्षा 20 मई, 2026 से शुरू होने जा रही है। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड 15 मई, 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र और समय की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर अंकित होगी।यह भर्ती प्रक्रिया कुल 41 शेष पदों (जिसमें सामान्य और विभिन्न आरक्षित वर्ग शामिल हैं) को भरने के लिए की जा रही है, जिसके लिए आयोग ने अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची (List-1 और List-2) भी जारी की है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें।