नैनीताल: अफसरी नहीं, राष्ट्रभक्ति, ईंधन संकट पर कड़ा प्रहार, AC और बड़े वाहनों को ‘NO’, जनसेवा को ‘YES’

नैनीताल: नैनीताल में वैश्विक स्तर पर उत्पन्न संकट एवं ईंधन संसाधनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा राष्ट्रहित में एक प्रेरणादायी पहल की गई।

ईंधन की बचत कर राष्ट्रहित में योगदान की अपील

एसएसपी नैनीताल ने स्वयं बड़े वाहनों का प्रयोग सीमित करते हुए मोटरसाइकिल से कार्यालय एवं क्षेत्र भ्रमण कर आमजन को ईंधन संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह ईंधन की बचत कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे। इसी क्रम में आमजन से अधिक से अधिक छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग तथा पैदल चलने की अपील की गई।‌ एसएसपी नैनीताल ने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां और जागरूकता भविष्य में बड़े सकारात्मक परिणाम ला सकती हैं। ईंधन संरक्षण न केवल आर्थिक दृष्टि से आवश्यक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय संसाधनों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें

नैनीताल पुलिस द्वारा भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने, कार-पूलिंग अपनाने तथा ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए गए हैं।