उत्तराखंड: हर विकासखंड में बनेगा एक ‘आदर्श कृषि-उद्यान गांव’, सीएम ने दिए यह निर्देश

उत्तराखंड:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

दिए यह निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के प्रत्येक विकासखंड में एक-एक गांव को ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने बीते दिनों हुई उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की बैठक में निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आगामी तीन वर्षों की विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि सभी योजनाओं का केंद्र किसानों का कल्याण होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि गांवों का चयन जलवायु और भूमि की गुणवत्ता के आधार पर हो। स्थानीय विशेषताओं के अनुसार फल-सब्जियों की पहचान कर उन्हें बढ़ावा दिया जाए। शोध और आधुनिक तकनीकों का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे। इसके लिए जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से प्रदेशभर में प्रशिक्षण और कृषि गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। खेती की लागत घटाने के लिए उन्नत बीज, खाद और तकनीक उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सरसों, तिल और सोयाबीन जैसी तिलहनी फसलों पर विशेष ध्यान दिया जाए।