19 मई: भारत में ‘भाषा शहीद दिवस’ आज, जब इस भाषा आन्दोलन के दौरान कई लोगों ने गंवाई थी जान

आज 19 मई 2026 है। आज भाषा शहीद दिवस (भारत) मनाया जा रहा है। असम की बराक घाटी में बंगाली भाषा आंदोलन के दौरान 19 मई 1961 को जान गंवाने वाले 11 भाषा शहीदों की याद में यह दिवस मनाया जाता है।

भाषा शहीद दिवस

भारत के असम राज्य के बराक घाटी में भी 19 मई 1961 को ‘भाषा शहीद दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन असमिया भाषा को थोपने के विरोध में बांग्ला भाषा के अधिकारों की रक्षा के लिए सिलचर रेलवे स्टेशन पर शहीद हुए 11 लोगों की याद में मनाया जाता है। वर्ष 1961 के 19 मई को अपनी मातृभाषा के लिए असम के सिलचर स्टेशन पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सरकार ने निर्ममता से गोलियां चलाई, जिसमें 11 प्राणों का विसर्जन हो गया। इसी दिन के याद में देश के विभिन्न भाग में यह दिवस मनाया जाता है।