अल्मोड़ा: स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए इस दिन होगा ट्रायल, जानें

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के प्रमुख स्पोर्ट्स कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह (कक्षा 6) में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

19 मई को चयन ट्रायल

जिसमें प्रदेश के प्रतिभावान बाल-खिलाड़ियों के चयन के लिए आगामी 19 मई को चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मई को आयोजित होने वाले इस चयन ट्रायल के माध्यम से राज्य के तीन बड़े खेल संस्थानों में प्रवेश का मौका मिलेगा।
• ​महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून (बालक वर्ग)
• ​स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ (बालक वर्ग)
• ​बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, लोहाघाट (बालिका वर्ग)

की अपील

इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पहुंचने की अपील की है।‌ चयन प्रक्रिया 19 मई को संबंधित खेल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।