उत्तराखंड मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के बीच पहाड़ों में बदला मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया यह पूर्वानुमान

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है। जबकि, अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। ऐसे में आगामी कुछ दिनों तक विशेष रूप से मैदानी क्षेत्रों में गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आज 24 मई को प्रदेश के देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा व गर्जन होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या आंधी-तूफान आने की संभावना है। बाकी पहाड़ी जिलों के कुछ अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि IMD ने मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का भी अनुमान लगाया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम भी अब गर्मी में इजाफा होने लगा है।