उत्तराखंड: उत्तराखण्ड शासन ने आज शनिवार को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तत्काल प्रभाव से 19 आईएएस (IAS) और 10 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के दायित्वों में भारी बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनातियाँ सौंपी गई हैं।
आदेश जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फेरबदल में राजधानी देहरादून समेत कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) और विभागाध्यक्ष बदले गए हैं। शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने वर्तमान पदों से तत्काल कार्यमुक्त होकर अपने नए विभागों/पदों पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।



देहरादून के बदले डीएम
• सविन बंसल को देहरादून के जिलाधिकारी (DM) पद से हटाकर सचिव (नियोजन) की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उनकी जगह आशीष चौहान देहरादून के नए जिलाधिकारी होंगे।
• अशोक कुमार पाण्डेय देहरादून नगर निगम के नए नगर आयुक्त बनाए गए हैं।
• आनन्द स्वरूप को गढ़वाल मण्डल (पौड़ी) का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।
• अपूर्वा पाण्डेय को बागेश्वर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, वहीं बागेश्वर की वर्तमान डीएम आकांक्षा कोंडे को महानिदेशक (विद्यालयी शिक्षा) का कार्यभार सौंपा गया है।
• बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम को सचिव (उच्च शिक्षा विभाग) का अतिरिक्त प्रभार मिला है।