अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
पुलिस का जागरूकता अभियान
इसी क्रम में दिनांक 25.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद, महिला कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी, महिला कांस्टेबल कविता एवं महिला होमगार्ड दीपा जोशी द्वारा अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज पेशिया सल्ट में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दी यह जानकारी
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करते हुए डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, OTP एवं बैंक डिटेल साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया हैकिंग, संदिग्ध लिंक, फर्जी लोन एवं इनाम के झांसे जैसी साइबर ठगी के तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों एवं आमजन से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग जानकारी साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध साइबर घटना की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। पुलिस द्वारा युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास हो रही किसी भी नशे से संबंधित गतिविधि की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह द्वारा अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का सदैव पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।