उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश में बड़ा बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, पहले से घोषित 27 मई की छुट्टी को निरस्त कर अब 28 मई 2026 को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
आदेश जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संशोधित अधिसूचना सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से 26 मई को जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि राज्य में बकरीद के लिए 28 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह छुट्टी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ बैंक, कोषागार और उप कोषागारों में भी लागू होगी। सरकार की ओर से जारी आदेश में साफ किया गया है कि पहले जारी अधिसूचना में सिर्फ छुट्टी की तारीख बदली गई है, बाकी सभी शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।