उत्तराखंड मौसम अपडेट: फिर बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका, अलर्ट जारी

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों सहित कई जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों और हरिद्वार में हल्की से मध्यम वर्षा तथा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि, तेज से अत्यंत तेज बारिश तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।