देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मिडिल ईस्ट में भारी तनाव जारी है। वहीं बुधवार सुबह कुवैत और बहरीन पर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले हुए हैं।
कुवैत की सेना ने की पुष्टि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इस संबंध में कुवैत की सेना ने पुष्टि की है। बताया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन के हमलों को हवा में ही ध्वस्त कर दिया, जिसके कारण देश के कई हिस्सों में जोरदार धमाके सुने गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर (IRIB) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि उन्होंने कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान ने इसे फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका द्वारा की गई ‘शत्रुतापूर्ण कार्रवाई’ का करारा जवाब बताया है।
बहरीन में सायरन, की यह अपील
इस हमले के बाद बहरीन के गृह मंत्रालय ने देश भर में सुरक्षा सायरन बजाकर नागरिकों को अलर्ट किया और उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
अमेरिकी सेना का पलटवार
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बयान जारी कर बताया कि ईरान की तरफ से कई बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे गए थे, जिन्हें अमेरिकी और बहरीनी वायु रक्षा सेनाओं ने सफलतापूर्वक हवा में ही नाकाम कर दिया। कुवैत पर दागी गई दो मिसाइलें लक्ष्य से पहले ही क्रैश हो गईं।
अमेरिकी सेना ने इस हमले के तुरंत बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के केशम द्वीप पर जोरदार मिसाइल हमला किया है, जिसके बाद इलाके में तनाव चरम पर पहुंच गया है।