अल्मोड़ा: पुलिस की खास पहल: जागेश्वर धाम में पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था, शटल सेवा और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके‌ के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा पर्यटन सीजन के दृष्टिगत जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी पुलिस प्रबंधन किये गये है।

पुलिस की ओर से खास व्यवस्था

जिस पर थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत एवं चौकी प्रभारी जागेश्वर श्री कमित जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए व्यापक एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। पर्यटन सीजन के दौरान जागेश्वर धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ एवं यातायात दबाव को देखते हुए क्षेत्र में शटल सेवा संचालन है तथा पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की प्रभावी तैनाती की गई है।‌ ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को शटल सेवा, पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात संचालन संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान कर उनका मार्गदर्शन किया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जागेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की गई बेहतर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए पुलिस की सहयोगात्मक, अनुशासित एवं जनहितकारी कार्यशैली की प्रशंसा की है।