उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बारिश से मौसम सुहाना, मैदानों में तपिश से लोग बेहाल, जानें मौसम का पूर्वानुमान

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। उत्तराखंड में मौसम इन दिनों अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडराने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।