अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक शांति समझौता: 4 महीने की जंग पर लगा विराम, होर्मुज मार्ग खुलने से दुनिया को मिली बड़ी राहत


देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले चार महीनों से जारी भारी तनाव को समाप्त करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है।

वर्चुअली समझौता ज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर घालीबाफ ने वर्चुअली एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शांति समझौते का औपचारिक समारोह इसी शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।

तनाव कम करने का फ्रेमवर्क

यह MoU दोनों देशों के बीच शांति संधि की आधारशिला है, जो अनसुलझे मुद्दों पर तकनीकी बातचीत का रास्ता साफ करेगा।अमेरिका ईरान के फ्रीज (रोके गए) फंड को जारी करने और प्रतिबंधों में राहत देने पर विचार कर रहा है। इसके बदले ईरान को शांति के लिए “सत्यापित और ठोस कदम” उठाने होंगे। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत इस समझौते से अलग, एक स्वतंत्र प्रक्रिया के तहत जारी रहेगी।‌ अमेरिकी अधिकारियों ने साफ किया है कि लेबनान से इजरायली सैनिकों की वापसी इस समझौते का हिस्सा या शर्त नहीं है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था और होर्मुज मार्ग पर असर

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समझौते का सबसे बड़ा और तत्काल फायदा वैश्विक ऊर्जा बाजार को हुआ है। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक रास्तों में से एक, होर्मुज समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। इस कदम से न केवल क्षेत्रीय स्थिरता आएगी, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी बड़ी राहत मिलेगी।