उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, आज इन जिलों में बारिश व तेज हवाएं चलने के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य के लिए चेतावनी जारी की है। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट और पर्वतीय इलाकों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इसके तहत तेज बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में अचानक मौसम बदलने और तेज आंधी चलने का भी खतरा है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर रहने की संभावना है, जबकि कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप व हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।