अल्मोड़: पुलिस की मुहिम: कसार जात्रा में’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के साथ नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
पुलिस का अभियान
इसी क्रम में आज दिनांक 29.06.2026 को प्रभारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा जानकी भण्डारी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 बीना दोसाद, महिला कानि0 तुलसी गोस्वामी, महिला कानि0 अनीता सैनी, महिला कानि0 कविता रानी द्वारा कसार देवी में कसार जात्रा व चितई पंत गांव में उपस्थित आमजनमानस को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के तहत लोगों को बालिकाओं को स्कूल भेजने एवं नाबालिक बालक -बालिकाओं की शादी ना कराने हेतु जागरूक किया गया।
किया जागरूक
पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों से बचाव, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों, कानूनी प्रावधानों एवं पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।महिलाओं को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति शराब या अन्य नशे के प्रभाव में घरेलू उत्पीड़न, मारपीट, अभद्र व्यवहार, छेड़खानी अथवा किसी भी प्रकार से परेशान करता है तो बिना किसी संकोच के तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।