03 जुलाई: ​संत थॉमस दिवस आज, भारत में ईसाई धर्म के अग्रदूत और उनके गौरवशाली इतिहास का स्मरण का दिन

आज 03 जुलाई 2026 है। आज सेंट थॉमस दिवस मनाया जाता है। जिसे संत थॉमस का पर्व भी कहा जाता है, यीशु मसीह के बारह प्रेरितों में से एक ‘संत थॉमस’ (जिन्हें ‘संदेही थॉमस’ भी कहा जाता है) को सम्मानित करने के लिए मनाया जाने वाला एक प्रमुख ईसाई त्योहार है। यह मुख्य रूप से हर साल 3 जुलाई को मनाया जाता है।

जानें कौन थे संत थॉमस

संत थॉमस यीशु मसीह के उन 12 मूल शिष्यों (प्रेरितों) में से एक थे, जिन्होंने पुनर्जीवित ईसा मसीह के घावों को देखने के बाद ही विश्वास किया था, इसलिए उन्हें ‘संदेही थॉमस’ के नाम से भी जाना जाता है। संत थॉमस को भारत में ईसाई धर्म का जनक माना जाता है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, वे 52 ईस्वी में केरल के मुज़िरिस पहुँचे थे। भारत, विशेषकर केरल के सेंट थॉमस ईसाई (सीरियन मालाबार चर्च) 3 जुलाई के दिन को ‘भारतीय ईसाई दिवस’ के रूप में भी मनाते हैं।