बागेश्वर जिले की बड़ी उपलब्धि: निर्वाचन नामावली के डिजिटलीकरण में जनपद ने मारी बाजी, 99.17 प्रतिशत कार्य पूर्ण



बागेश्वर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में संचालित ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) कार्यक्रम में बागेश्वर ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।

दी यह जानकारी

जिसमें जनपद में अब तक कुल मतदाताओं का 99.17 प्रतिशत डिजिटलीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस उपलब्धि की समीक्षा हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एन.एस. नबियाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद में कुल 2,13,929 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से 2,12,143 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

​14 जुलाई को होगा ड्राफ्ट प्रकाशन

​उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचक नामावली के अद्यतन की प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। आगामी 14 जुलाई 2026 को निर्वाचक नामावली का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित बीएलओ और विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें ताकि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। प्रशासन ने उन मतदाताओं से भी जल्द से जल्द अपने गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है। समय पर प्रपत्र जमा होने से नाम को सही और अद्यतन रूप में निर्वाचक नामावली में शामिल करना सुनिश्चित हो सकेगा।

रहें उपस्थित

​बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी धनी राम टम्टा सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।