अल्मोड़ा: शहर के कर्नाटक खोला स्थित रामलीला मंच पर आयोजित ‘ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप’ का भव्य समापन हो गया है।
प्रतियोगिता का समापन
इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस सफल आयोजन के पीछे आयोजक दर्जाधारी बिट्टू कर्नाटक के साथ-साथ पूरी टीम का अहम योगदान रहा। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने में कोच वंदना भंडारी, नितीशा भंडारी, जूही और यशपाल की मुख्य भूमिका रही। वहीं, रेफरी की जिम्मेदारी विक्रम भंडारी, कनिष्का भंडारी और कमल जोशी ने निभाई।