उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में हुए चर्चित चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच अब और तेज हो गई है।
तेज हुई जांच
शासन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक उच्च-स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अनुभवी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शासन द्वारा गठित जांच समिति की अध्यक्षता गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप करेंगे। समिति में एमडी एनएचएम संदीप तिवारी और वित्त नियंत्रक जगत सिंह चौहान को शामिल किया गया है। ये अधिकारी पूर्व में चमोली के जिलाधिकारी और देवस्थानम बोर्ड के वित्त नियंत्रक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। साथ ही, इस मामले में अब तीन अलग-अलग स्तरों पर जांच की जा रही है।
जानेंक्या बोली जांच समिति
कमिश्नर आनंद स्वरूप ने स्पष्ट किया है कि समिति जल्द ही बदरीनाथ धाम का दौरा करेगी। उन्होंने कहा, “हम हर पहलू की जांच करेंगे। बीकेटीसी सदस्यों, स्टाफ और शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए जाएंगे और सभी संबंधित रिकॉर्ड जब्त किए जाएंगे।” शासन ने इस जांच रिपोर्ट को 15 दिनों के भीतर सौंपने के निर्देश दिए हैं। जांच का मुख्य केंद्र 2 जुलाई का दिन है, जब कथित तौर पर दान की गणना के दौरान चोरी की घटना हुई थी। बीकेटीसी की जांच टीम गुरुवार को उस दिन के सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी।