नैनीताल: कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान एस रावत हुए सम्मानित, मिला ‘सीआरएस लीडरशिप अवॉर्ड’

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान एस रावत को शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

किया सम्मानित

उन्हें प्रतिष्ठित ‘सीआरएस लीडरशिप अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारत के प्रख्यात परमाणु वैज्ञानिक एवं पद्म विभूषण डॉ. अनिल काकोडकर ने प्रो. रावत को यह पुरस्कार भेंट किया। उन्हें यह सम्मान बुधवार को गुजरात के राजकोट स्थित सौराष्ट्र विश्वविद्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। ‘चिरंतन रसायन संस्था’ (सीआरएस) द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार देश के उन गिने-चुने शिक्षाविदों को मिलता है, जिन्होंने उच्च शिक्षा के विकास, बेहतर शैक्षणिक प्रशासन और शोध कार्यों को नई दिशा दी हो।

जताई खुशी

​इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने खुशी जताई है।