उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश का दौर लगातार जारी है।‌ उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, आज रविवार को देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही, ऊंचे पर्वतीय और संवेदनशील इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर को लेकर विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। राज्य के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जनपदों में भी गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।