हल्द्वानी: कल मानव धर्म आश्रम में गूंजेंगे आध्यात्मिक प्रवचन, महात्मा सत्यबोधानंद के सानिध्य में आयोजित होगा गुरु पूजन महोत्सव

हल्द्वानी: आध्यात्मिक चेतना के केंद्र ‘मानव धर्म आश्रम’ में 11 जुलाई को गुरु पूजन महोत्सव और भव्य सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

दी यह जानकारी

इस विशेष कार्यक्रम को लेकर आश्रम प्रशासन और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। जानकारी के अनुसार आश्रम प्रबंधन के अनुसार, यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। समारोह का मुख्य आकर्षण महात्मा सत्यबोधानंद जी का सानिध्य है। लंबे अंतराल के बाद हल्द्वानी आगमन पर महात्मा सत्यबोधानंद व अन्य संत-महात्माओं के श्रीमुख से श्रद्धालु आध्यात्मिक सत्संग का लाभ उठा सकेंगे।

समारोह का आयोजन

• ​गुरु पूजन: विधिवत गुरु पूजा का आयोजन।
• ​संतों के आशीर्वचन: महात्माओं द्वारा आध्यात्मिक मार्गदर्शन।
• ​आरती: सामूहिक आरती की जाएगी।
• ​महाप्रसाद व भंडारा: कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सभी श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे।