उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा फैसला: विकास योजनाओं के लिए इतने करोड़ मंजूर, पेंशनरों के महंगाई भत्ते में भी की इतनी बढ़ोतरी

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास और आम जनमानस को बड़ी राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

दी मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में पेयजल, सिंचाई, पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के लिए लगभग ₹38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही, राज्य सरकार के पांचवें और छठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत पेंशन पा रहे सिविल व पारिवारिक पेंशनरों के लिए 1 जनवरी, 2026 से महंगाई राहत (DR) की दरों में बढ़ोतरी को भी हरी झंडी दे दी है। जिसमें पेंशनरों को नए साल का तोहफा देते हुए महंगाई राहत में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी, 2026 से लागू मानी जाएंगी।
•  ​5वां वेतनमान: महंगाई राहत की दर को 474% से बढ़ाकर 484% प्रति माह कर दिया गया है।
•  ​6ठा वेतनमान: महंगाई राहत की दर को 257% से बढ़ाकर 262% प्रति माह कर दिया गया है।

​विकास योजनाओं के लिए वित्तीय आवंटन

जिला / विभागस्वीकृत कार्यस्वीकृत राशि
चमोली और अल्मोड़ा (सिंचाई विभाग)नाबार्ड वित्तपोषित योजना के तहत 5 परियोजनाएं₹12.83 करोड़
सिंचाई विभाग (अन्य योजनाएं)7 विभिन्न विकास योजनाएं₹15.06 करोड़
चंपावत50 हैंडपंप और 31 सोलर पैनलों की स्थापना₹3.98 करोड़
नैनीताल (मुक्तेश्वर)पर्यटक आवास गृह का उच्चीकरण व आधुनिकीकरण₹4.96 करोड़
पौड़ी गढ़वालप्रस्तावित एनसीसी (NCC) अकादमी की स्थापना (प्रथम किस्त)₹1.00 करोड़ (कुल लागत ₹50 करोड़)