अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में दिनांक 16/07/2026 को हरियाली के प्रतिक “हरेला महोत्सव” के अवसर पर जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय द्वारा जिला न्यायालय परिसर अल्मोड़ा में फलदार, छायादार, औषधीय व अन्य वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया।
किया वृक्षारोपण
जिसमें अनामिका सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा उदिशा सिंह सिविल जज (जूनियर डिवीजन) व नवल सिंह बिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित व्यक्तियों को वृक्षों के महत्व व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उक्त अवसर पर अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं अधिकार मित्रों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।