उत्तराखंड: उत्तराखंड की पांच युवा और प्रतिभाशाली बेटियां श्रीलंका में आयोजित होने जा रही प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शामिल होंगी।
करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रतिभागी ‘मिस टीन टूरिज्म 2026’ और ‘मिस टूरिज्म 2026’ में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
यह वैश्विक प्रतियोगिता 19 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक श्रीलंका में आयोजित की जाएगी। इसमें दुनिया भर के 70 से अधिक देशों की सुंदरियां विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खिताबों के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी। इन सभी होनहार प्रतिभागियों ने एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ‘मिस टीन उत्तराखंड’ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया है।
उत्तराखंड की इन पांचों प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दो मुख्य श्रेणियों में चुना गया है।
• मिस टीन टूरिज्म इंडिया 2026 श्रेणी: इस कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व वृद्धि रौतेला, अनमोल कौर और तनिष्का शाह करेंगी।
• मिस टूरिज्म इंडिया 2026 श्रेणी: इस सीनियर कैटेगरी में देश की ओर से शायरा बिश्नोई और मान्श्वी तोमर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।