अल्मोड़ा: सिद्ध पीठ सिद्धेश्वरी मंदिर में भव्य भंडारे का हुआ आयोजन, सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजे भक्ति के स्वर

अल्मोड़ा: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के शुभ अवसर पर अल्मोड़ा-मुक्तेश्वर मार्ग स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ सिद्धेश्वरी मंदिर, घुराड़ी में भव्य भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भंडारे व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

इस दौरान मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सुंदरकांड पाठ के समापन के उपरांत विधि-विधान से कन्या पूजन किया गया और भगवान को भोग अर्पित किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का विधिवत शुभारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी और बूंदी का महाप्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


​दिया सहयोग

​इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के पुजारी हेम चंद्र कपिल, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल, ग्राम प्रधान शंकर सिंह लटवाल, मनोज सिंह पवार, आनंद सिंह कनवाल, जीवन सिंह पवार, पान सिंह बिष्ट, अमर लटवाल, पान सिंह लटवाल, बिशन सिंह पवार, पान सिंह कनवाल, सुरेश सिंह पवार, ललित कपिल, कैलाश चंद्र लोहनी, लोकेश सिंह पवार, पवन नगरकोटी, अंकित पांडे, नीरज सांगा, मनोज जोशी, प्रतिभा वर्मा, संजय वर्मा, वीरेंद्र मेहता, बालकृष्ण डालाकोटी और अरूण लटवाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।