अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय ने एलएलबी (LLB) छठे सेमेस्टर और बीएससी (BSc) गणित व जीव विज्ञान वर्ग के दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
दी यह जानकारी
इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने परीक्षा परिणाम घोषित होने की जानकारी दी। बताया कि परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं अब विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जिसमें विद्यार्थी सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर जाकर अपनी आईडी से लॉग इन करें। पोर्टल में बने ‘Student Life Cycle’ (स्टूडेंट लाइफ साइकिल) विकल्प पर जाएं। इसके बाद संबंधित पाठ्यक्रम के रिजल्ट पर क्लिक करके अपना परिणाम देखें व डाउनलोड करें। परीक्षा नियंत्रक प्रो. शाह ने विशेष रूप से स्पष्ट किया है कि समर्थ पोर्टल पर केवल उन्हीं छात्रों का रिजल्ट प्रदर्शित होगा, जिनकी ABC ID बनी हुई है।