उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून की बढ़ी सक्रियता, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें मौसम का पूर्वानुमान

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उत्तराखंड के सात जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट है। आज देहरादून पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई से प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, राज्य में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है, जिसके कारण मैदानी इलाकों से लेकर ऊंचे पहाड़ी जिलों में गरज-चमक के साथ अत्यंत तीव्र दौर की बारिश होने की पूरी संभावना है। इस मौसम अलर्ट के बाद प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।