बागेश्वर: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, हर घर तिरंगा’ से लेकर स्वच्छता तक समेत मेधावी होंगे सम्मानित, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारी

बागेश्वर: बागेश्वर में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर बागेश्वर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

बैठक का आयोजन

इस संबंध में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें समारोह की रूपरेखा साझा करते हुए सभी संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और हितधारकों से आयोजन को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए।
​इन मुख्य कार्यक्रमों पर रहेगा फोकस

• ​‘हर घर तिरंगा’ अभियान: इस राष्ट्रव्यापी अभियान को जिले में व्यापक स्तर पर चलाने के निर्देश दिए गए।
• ​प्रभात फेरी व ध्वजारोहण: सुबह की प्रभात फेरी, मुख्य ध्वजारोहण और मुख्य समारोह की व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएंगी।
• ​सांस्कृतिक व खेल आयोजन: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ क्रॉस कंट्री दौड़ और विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
• ​सफाई व पर्यावरण: विशेष स्वच्छता अभियान चलाने और व्यापक वृक्षारोपण करने पर जोर दिया गया।
• ​मूलभूत व्यवस्थाएं: कार्यक्रम स्थल पर यातायात, सुरक्षा और त्वरित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
​यह होंगे सम्मानित

​स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के अवसर पर जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं और कर्मयोगियों को सम्मानित किया जाएगा। ​उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। ​अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले सरकारी विभागों और समाज में सराहनीय योगदान देने वाले विशिष्ट नागरिकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

रहे मौजूद

​बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, वरिष्ठ नागरिक दिलीप खेतवाल व इन्द्र सिंह परिहार, भेषज संघ अध्यक्ष संजय साह जगाती, अपर जिलाधिकारी (ADM) एन.एस. नबियाल सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।