क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया है।
भारत की जीत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे व अंतिम मुकाबले में भारत ने वैभव सूर्यवंशी के तूफानी अर्धशतक और गेंदबाजों के प्रदर्शन के दम पर मेजबान जिम्बाब्वे को 35 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 192 रनों का विशाल स्कोर बनाया। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। रायन बर्ल ने 54 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी जरूर खेली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने पहली बार जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप का रिकॉर्ड दर्ज किया है।
वैभव सूर्यवंशी को मिला में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब
15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत की जीत की नींव रखी। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें तीसरे मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, साथ ही पूरी सीरीज में शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब भी मिला।
भारत टीम
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव।
जिम्बाब्वे टीम
ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।