अल्मोड़ा: उत्तराखंड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के चौथे संस्करण के तहत नगर निगम सभागार में ऐंपण एवं भद्र प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन
जिसमें ग्रीन हिल्स ट्रस्ट और अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। जिसमें
मुख्य प्रतियोगिता से पूर्व 20 से 25 जुलाई तक छह दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। सुप्रसिद्ध ऐंपण कलाकार मीरा जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने ऐंपण कला की बारीकियों को सीखा। 26 जुलाई को आयोजित मुख्य प्रतियोगिता में वरिष्ठ ऐंपण कलाकार मीरा जोशी और बागेश्वर के वरिष्ठ लोक कलाकार पंकज साह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
यह रहें निर्णायक
प्रतियोगिता का मूल्यांकन कलात्मक प्रस्तुति, पारंपरिक शैली, रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता के आधार पर किया गया। निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए मीरा जोशी और पंकज साह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया था। पहली श्रेणी में कार्यशाला के प्रशिक्षुओं ने और दूसरी श्रेणी में अनुभवी/पारंगत प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम
• प्रथम श्रेणी (कार्यशाला प्रशिक्षु):
◦ प्रथम: हेमलता वर्मा
◦ द्वितीय: हीरा कंवल
◦ तृतीय: ज्योति त्रिवेदी
◦ चतुर्थ: योगिता जोशी
◦ पंचम: दीपा गोस्वामी
• द्वितीय श्रेणी (पारंगत प्रतिभागी):
◦ प्रथम: कंचन जाटव
◦ द्वितीय: हर्षित तिवारी
◦ तृतीय: कमला लाटवाल
◦ चतुर्थ: प्रियांशी गिनवाल
◦ पंचम: चाँदनी लटवाल
रहें उपस्थित
कार्यक्रम के अंत में ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत (जिन्होंने मंच संचालन भी किया) ने लोककलाओं के संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. दुर्गापाल, एसबीआई मुख्य प्रबंधक डी.एस. बिष्ट, यामिनी कांडपाल, भूषण पांडे, दीपक जोशी, मीता उपाध्याय, तनुजा और रजनी पंत समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।