उत्तराखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति और पारंपरिक धुनों को आधुनिक फ्यूजन के साथ वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने वाला प्रसिद्ध म्यूजिकल बैंड ‘पांडवाज’ (Pandavaas) कल शनिवार, 1 अगस्त को नोएडा में अपनी प्रस्तुति देगा।
लोगों में उत्साह का माहौल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें नोएडा इंडोर स्टेडियम में ‘जुनेली इवेंट्स’ द्वारा ‘नाद’ (NAAD) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रुद्रप्रयाग के तीन भाइयों—कुणाल डोभाल, सलिल डोभाल और ईशान डोभाल द्वारा शुरू किए गए इस बैंड ने उत्तराखंडी लोकगीतों को एक नया कलेवर देकर युवा पीढ़ी से जोड़ा है।
कार्यक्रम का आयोजन
• दोपहर 2:30 बजे: दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट खोल दिए जाएंगे।
• सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे: दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए विशेष शतरंज प्रतियोगिता।
• शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे: ‘उत्तराखंड में खेल एवं विकास’ विषय पर स्पोर्ट्स पैनल डिस्कशन, जिसमें उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी अपने विचार रखेंगे।
• शाम 5:00 बजे से: ‘पांडवाज’ बैंड की दो घंटे की लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस।