उत्तराखंड: प्रदेश के इन विकास कार्यों को मिलेगी गति, सीएम धामी ने 676 करोड़ की विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में 676 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस धनराशि से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शहरी स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और उच्च शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं को तीव्र गति मिलेगी।

​प्रमुख क्षेत्रों के लिए इतनी स्वीकृत धनराशि

•  ​स्ट्रीट लाइट और लाइटिंग परियोजनाएं:
◦ ​अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र में 200 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 35 लाख रुपये
◦ ​नगर पंचायत चमियाला में सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम (CCMS) आधारित एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना के लिए 3.07 करोड़ रुपये
◦ ​देहरादून नगर निगम के प्रमुख चौराहों (घंटाघर, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, बल्लूपुर) और रिंग रोड (तपोवन से लाडपुर चर्च) तक सीसीएमएस आधारित एलईडी स्ट्रीट लाइट के लिए 1.95 करोड़ रुपये
◦  ​पिथौरागढ़ नगर निगम में एलईडी स्ट्रीट लाइट पोल और सीसीएमएस पैनल के लिए 1.99 करोड़ रुपये तथा देहरादून नगर निगम में इसी कार्य के लिए 3.93 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
•  ​पेजयल और ऊर्जा क्षेत्र:
◦ ​नैनीताल जिले की कृष्णापुर पेयजल योजना के लिए 2.13 करोड़ रुपये स्वीकृत।
◦ ​ऊर्जा क्षेत्र के तहत कुमाऊं मंडल में 33/11 केवी उपकेंद्र, 33 केवी लाइन और 11 केवी फीडर निर्माण की 5 योजनाओं के लिए 2 करोड़ रुपये की पहली स्वीकृति।
◦ ​भारत सरकार की सहायता से यूजेवीएनएल (UJVNL) की तीन परियोजनाओं के लिए 35 करोड़ के सापेक्ष पहली किस्त के रूप में 23.10 करोड़ रुपये जारी।
◦ ​केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित 33/11 केवी उपकेंद्र तथा विद्युत लाइनों के निर्माण के लिए 212.10 करोड़ रुपये की बड़ी मंजूरी।
•  ​उच्च शिक्षा और स्थानीय निकाय:
◦ ​राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में विज्ञान संकाय के पीजी भवन निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये स्वीकृत।
◦  ​पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर प्रदेश की सभी जिला पंचायतों को दूसरी तिमाही की किस्त के रूप में 82.21 करोड़ रुपये तथा सभी शहरी स्थानीय निकायों को 325.03 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी।