उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा: पर्वतारोहण के लिए खुलेंगी इतनी नई चोटियां, इस महीने लागू होगी ट्रेकिंग नीति

उत्तराखंड: उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन और पर्वतारोहण को नई ऊंचाइयां देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने जा रही है। जिस पर उत्तराखंड में नई ट्रेकिंग नीति लागू होगी।

सरकार की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में इको-फ्रेंडली ट्रेल विकसित करने की घोषणा के बाद, अब राज्य में भी पर्वतारोहण और ट्रेकिंग को बढ़ावा देने के लिए इसी महीने नई ट्रेकिंग नीति लागू करने की पूरी तैयारी है। इसके साथ ही राज्य में 20 नई पर्वत चोटियों को पर्वतारोहण के लिए खोलने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में उत्तराखंड में पर्वतारोहण और ट्रेकिंग के लिए कुल 83 चोटियां खुली हुई हैं।इसी वर्ष केंद्र सरकार ने 20 और नई चोटियां खोलने को हरी झंडी दे दी है। इस सूची में सिप्टन, आरवा, नारायण पर्वत, कुंटी भनार, माउंट नीलगिरि पर्वत, माउंट द्रुपद, लौंगस्टाफ, सुंदरढूंगा खाल, रालमधूरा पास, नंदा लपाक, द्रौपदी का डांडा, माउंट त्रिशूली, माउंट देवी मुकुट, माउंट कोटेश्वर, माउंट श्वेत वन, माउंट चंद्र पर्वत और माउंट कालिंदी समेत कुल 20 चोटियां शामिल हैं।