अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता व यातायात नियमों के प्रति जागरूक अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में धारानौला चौकी प्रभारी व उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा द्वारा कोतवाली क्षेत्र में सघन सायंकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया। धारानौला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान विनय नामक कार चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार को सीज कर दिया। कैंट क्षेत्र में शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहे दो मोटरसाइकिल चालकों—दीपक और अनुज—के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। दोनों को गिरफ्तार कर उनकी मोटरसाइकिलें सीज कर दी गईं।
स्कूटी सीज
पुलिस चेकिंग के दौरान चालान से बचने के लिए स्कूटी की नंबर प्लेट को कपड़े से छिपाने वाले चालक प्रतीक मेहरा को भी गिरफ्तार किया गया और उसकी स्कूटी को सीज कर दिया गया।