उत्तराखंड में मीडिया के नए युग की शुरुआत, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पहले ऐप-आधारित डिजिटल ‘ओहो रेडियो 89.2 एफएम’ का किया शुभारंभ, कहीं यह बात

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते कल सोमवार 3 अगस्त, 2026 को देहरादून में ‘ओहो रेडियो 89.2 एफएम’ का आधिकारिक शुभारंभ किया।

सीएम ने किया शुभारंभ

इस मौके पर शुभारंभ अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एफएम रेडियो सूचना, जनजागरूकता और सामाजिक सरोकारों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पहल सामुदायिक जुड़ाव को मजबूत करने और स्थानीय पहचान को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि रेडियो जनसंवाद और सामाजिक चेतना का एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को आसानी से प्रसारित किया जा सकता है।

बताया यह खास उद्देश्य

यह उत्तराखंड का पहला ऐप-आधारित डिजिटल रेडियो स्टेशन है, जिसका मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के माध्यम से दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों सहित पूरे राज्य के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाना है। ओहो रेडियो केवल सूचना तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन का भी कार्य करेगा। यह डिजिटल रेडियो स्टेशन राज्य के लोक संगीत, पारंपरिक नृत्यों और सांस्कृतिक विविधता को लोकप्रिय बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसके साथ ही, इसके कार्यक्रमों में कृषि, पर्यटन और रोजगार के अवसरों से जुड़े प्रासंगिक विषयों को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है।