उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र 29 अगस्त से शुरू, अंतरराष्ट्रीय स्तर की मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और वैज्ञानिक प्रशिक्षण

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय का पहला शैक्षणिक सत्र आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुरू होने जा रहा है।

122 नए पदों के सृजन को मंजूरी

हाल ही में प्रदेश मंत्रिमंडल (कैबिनेट) द्वारा विश्वविद्यालय के संचालन के लिए 122 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है, जिसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कैबिनेट से पदों को मंजूरी मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया और देव पूजन के साथ इस ऐतिहासिक सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। सरकार द्वारा स्वीकृत इन पदों पर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सीधी भर्तियां की जाएंगी, जिसके लिए जल्द ही आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की जाएगी। इससे राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

मिलेगी नई दिशा

​खेल मंत्री ने 29 अगस्त के दिन को राज्य के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह विश्वविद्यालय उत्तराखंड की खेल संस्कृति को एक नई दिशा देगा।