नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने जारी किए सम सेमेस्टर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम, यहां करें चेक

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वर्ष 2026 के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने विभिन्न सम सेमेस्टर मुख्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

परिणाम घोषित

मिली जानकारी के अनुसार 8 अगस्त 2026 को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, कुल 38 पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित किए गए हैं। जिसमें-
• ​गैर-नई शिक्षा नीति (Non-NEP) पाठ्यक्रम: बीए (द्वितीय एवं षष्ठम सेमेस्टर), बीएससी (द्वितीय एवं षष्ठम सेमेस्टर), और बीकॉम (षष्ठम सेमेस्टर)।
• ​एमए (द्वितीय सेमेस्टर): अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र और चित्रकला।
• ​एमएससी (द्वितीय सेमेस्टर): गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान और वनस्पति विज्ञान।
• ​एमकॉम: द्वितीय सेमेस्टर।
• ​व्यापारीक व अन्य पाठ्यक्रम (द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर): एमकॉम, एमएससी (जैव प्रौद्योगिकी, सूक्ष्मजीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान), एमए (महिला अध्ययन, योगिक विज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार), मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स, मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज, बीएससी (खाद्य प्रौद्योगिकी, गृह विज्ञान, कृषि, फैशन डिजाइनिंग), बीकॉम (कर नियोजन एवं प्रबंधन), बीबीए, बीसीए, पत्रकारिता एवं जनसंचार में बीए, बीए (एनीमेशन एवं डिजाइन), तथा समेकित शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) शामिल हैं।

देखें परिणाम

​विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय के आधिकारिक ईआरपी पोर्टल तथा समर्थ विद्यार्थी खाते के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं।