अल्मोड़ा: चौखुटिया: अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र के प्रसिद्ध तड़ागताल स्थित जाबर कोट्यूड़ा के नंदा देवी मंदिर को मंदिर माला योजना के तहत शामिल कर लिया गया है।
धनराशि स्वीकृत
जिसके बाद इस योजना के अंतर्गत मंदिर के विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृत राशि से मंदिर परिसर में एक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा और धर्मशाला में टाइल्स लगाने का कार्य किया जाएगा।
जताया आभार
धनराशि स्वीकृत होने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत ने सरकार का आभार व्यक्त किया है।
रविवार को मंदिर परिसर में विकास कार्यों को लेकर एक निरीक्षण किया गया, जिसमें मदन सिंह घुघत्याल, रमेश अधिकारी, शिवराज कठायत, और मान सिंह पटवाल सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।