उत्तराखंड: उत्तराखंड बना ‘पूर्ण साक्षर राज्य’, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई, कहीं यह बात

उत्तराखंड: उत्तराखंड को ‘उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ घोषित किए जाने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

सीएम ने जताया आभार

राज्य को यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के सहयोग और प्रदेश के सामूहिक प्रयासों से 08 जुलाई 2026 को प्राप्त हुई‌ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे गए बधाई पत्र में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखंड ने पूर्ण साक्षरता के क्षेत्र में जो मुकाम हासिल किया है, वह देश के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और जनता के सामूहिक प्रयासों को दिया।
​केंद्रीय मंत्री ने उल्लेख किया कि ‘उल्लास’ कार्यक्रम औपचारिक शिक्षा से वंचित रहे वयस्क शिक्षार्थियों को सशक्त बनाने, उन्हें आधारभूत साक्षरता, जीवन कौशल और डिजिटल दक्षता प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की यह उपलब्धि अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।